Local
BREAKING NEWS: सरयू में डूबे 12 वर्षीय युवराज का 4 दिन बाद भी सुराग नहीं, परशुराम सेना ने DM से लगाई गुहार
झिंगहा घाट पर चार दिन पहले डूबे 12 वर्षीय युवराज बाजपेई की तलाश तेज करने हेतु परशुराम सेना ने बहराइच के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपायों की माँग की।
बहराइच के झिंगहा घाट पर चार दिन पूर्व नहाते समय 12 वर्षीय अर्जुन कुमार बाजपेई के पुत्र युवराज बाजपेई सरयू नदी के गहरे पानी में डूब गए, परंतु तब से बालक का कोई सुराग नहीं मिला है।
परशुराम सेना प्रकोष्ठ ने इस घटना के बाद जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपते हुए बालक की शीघ्र तलाश के लिए SDRF, प्रशिक्षित गोताखोरों और आवश्यक संसाधनों के साथ व्यापक सर्च अभियान चलाने की मांग की। साथ ही खोज अभियान की प्रगति से परिजनों को नियमित रूप से अवगत कराने और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा कर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई।
संगठन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु झिंगहा घाट पर चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग कराने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की भी माँग की।
ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंडित महेंद्र नाथ तिवारी एवं जिलाध्यक्ष बहराइच पंडित भानु प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।