🔥 TRENDING Amit Shah Reviews Security Situation i... फारबिसगंज के पोस्ट ऑफिस चौक में बाल वि... China Reasserts Control Over Zangnan,... बेगूसराय में डबल मडर से इलाके से फैली... फारबिसगंज में धान के समर्थन मूल्य पर क... Adventure@Mechukha 2026: Arunachal Pra...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

Breaking news moradabad

✍️ Reporter: Ravi Kumar 🗓 28 Nov 2026, 01:58 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुरादाबाद सड़क हादसे में सरकारी शिक्षिका समेत 4 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सरकारी शिक्षिका समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है दरअसल, पूरा मामला मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र में लदावली के पास का है, जहां गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सरकारी शिक्षिका दीपिका चौहान, मां-बेटे अर्चना और सुशांत तथा यात्री लोकेंद्र के रूप में हुई है।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
📲Get App