🔥 TRENDING Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl... "મન કી બાત પ્રાકૃતિક કૃષિ કે સાથ" India Records Fewer Road Crashes but R... Opposition protests detention of CJP a...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

Breaking news - लखनऊ में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष का भव्य उद्घाटन

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 28 Sep 2026, 08:42 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Breaking news - विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उद्घाटन समारोह का लखनऊ में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पूज्य संतों और धर्माचार्यों ने भाग लिया।

breaking news - आज लखनऊ में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूज्य संतों, धर्माचार्यों, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सम्मिलित होकर इस महत्वपूर्ण अवसर को गरिमामय बनाया।

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों के साकार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री अयोध्या धाम में भव्य श्री राम मंदिर के रूप में उनके संकल्पों का साकार स्वरूप आज देखने को मिल रहा है, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इस भव्य आयोजन के लिए विश्व हिन्दू परिषद की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
📲Get App