🔥 ट्रेंडिंग सुरिया की ‘सीन’ ने ‘करुप्पु’ व ‘विश्वन... रामायण और धुरंधर 2 की बॉक्स‑ऑफ़ में 50... बॉक्स ऑफिस की हिट फिल्में चमकीं, शेयर... हरियाणा में 12 निजी स्कूलों को जाली दस... रेवा को स्वच्छता पुरस्कार में मिला भार... उत्तरा प्रदेश के न्यायालय ने 28 मतदाता...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बैरियर एवं यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
स्थानीय

बैरियर एवं यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 24 अग. 2026, 08:00 AM 👁 109
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश

जालौन। जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना सिरसाकलार क्षेत्रांतर्गत अंतर्जनपदीय सीमा कानपुर देहात बॉर्डर पर पहुंचकर बैरियर एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यमुना नदी के जलस्तर का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की निगरानी के साथ-साथ यमुना नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया।
📲Get App