🔥 TRENDING नरसिंहपुर कलेक्टर के समय रहते पीड़ितों... विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 सेवा स... આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ભરૂચ કલેક્ટરને આ... Rajasthan Police Blocks 15,000 Numbers... Rajasthan Launches e-Pathshala for Cla... IMD Warns of Heavy Rain and Thundersto...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बारावफात पर्व को लेकर पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Defence

बारावफात पर्व को लेकर पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Aug 2026, 03:14 PM 👁 61
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बारावफात जुलूस के निर्धारित मार्ग का किया निरीक्षण, धर्मगुरुओं व आयोजकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश

कानपुर। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बुधवार, 26 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने थाना कोतवाली क्षेत्र के परेड एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने झंडी दिखाकर बारावफात जुलूस का शुभारंभ किया। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय धर्मगुरुओं और आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देने पर जोर दिया। अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना/कानून एवं व्यवस्था महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज, संबंधित थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
📲Get App