🔥 ट्रेंडिंग गोवा में नई कला स्थल HH Art Spaces का... સુરેન્દ્રનગરમાં નવા વર્ષની શરૂઆતમાં ચો... गोवा सरकार ने शॉर्टहैंड के घटते प्रयोग... भोपाल में NCMC स्मार्ट कार्ड से मेट्रो... दुबई में तेज़ गति वाली कार ने 21‑साल क... नागालैंड के विधायक ने कहा, शिक्षा से न...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बर्थडे में खाना बनाने गए हलवाई कि करेंट लगने से हुई मौत
जीवनशैली

बर्थडे में खाना बनाने गए हलवाई कि करेंट लगने से हुई मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 20 सित. 2026, 10:10 PM 👁 91
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सासाराम जिला के दिनारा थाना क्षेत्र केखदाव गांव में करंट लगने से एक हलवाई कि मौत हो गई

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर सासाराम से है। जहां एक बर्थडे पार्टी का खाना बनाने गए हलवाई की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक रमेश साह की उम्र 63 वर्ष थी। यह घटना दिनारा थाना क्षेत्र के खदाव की है। बताया जाता है कि कोचस थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के रहने वाले रमेश साह एक जन्मदिन के पार्टी का खाना बनाने गए हुए थे। इसी दौरान जब वह लघुशंका के लिए गए, तो इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से रमेश साह की मौत हो गई। सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर आई है।

बाईट रमाशंकर (परिजन)
📲Get App