🔥 TRENDING पटना में सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, य... CJP Leaders Detained by Police in Odis... Thousands of Andhra Pradesh Votes Flag... AP DSC 2026 Recruitment Opens for 2,72... Nexon Geochem to Invest ₹1,250 crore i... Seven Children Killed in Boat Crash at...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने गाड़ी को धक्का देकर किया विदा
Local

बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने गाड़ी को धक्का देकर किया विदा

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Oct 2026, 02:21 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरेली में पुलिस अधीक्षक नगर के पद से आजमगढ़ स्थानांतरित हुए मानुष पारीक को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावुक विदाई दी। विदाई समारोह में अधिकारियों ने उनकी गाड़ी को धक्का लगाकर सम्मान व्यक्त किया।

जनपद बरेली में पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) के पद पर तैनात रहे मानुष पारीक को आजमगढ़ स्थानांतरण होने पर मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृतिचिह्न भेंट कर उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान अधिकारियों ने मानुष पारीक के साथ बरेली में बिताए गए कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और आजमगढ़ में नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की।

विदाई समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने आत्मीयता के साथ मानुष पारीक की गाड़ी को धक्का लगाकर उन्हें विदा किया। यह दृश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सम्मान और मजबूत संबंधों को दर्शाता नजर आया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक अपराध, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सहित विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बरेली पुलिस परिवार ने मानुष पारीक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।
📲Get App