धर्म
बरेका में विजयादशमी पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था: प्रवेश द्वार बंद, रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम
बरेका परिसर में 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी, सभी प्रवेश द्वार दोपहर 2 बजे से रावण पुतला दहन तक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर 2026 को बरेका परिसर में विजयादशमी के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। ककरमत्ता मुख्य प्रवेश द्वार, एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट और कंदवा गेट दोपहर 2:00 बजे से रावण पुतला दहन तक बंद रहेंगे।
इस अवधि में रेल कर्मचारी वैध पहचान पत्र तथा आम नागरिक रामलीला मंचन एवं रावण दहन का वैध प्रवेश पास दिखाकर ही बरेका परिसर में आवागमन कर सकेंगे। यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है।
केंद्रीय खेल मैदान में सायं 4:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भव्य रूपक रामलीला का मंचन, आकर्षक आतिशबाजी तथा पुतलों का दहन किया जाएगा। 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण तथा 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत होंगे।
बरेका प्रशासन सभी रेल कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि वे सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, निर्धारित प्रवेश पास एवं पहचान पत्र साथ रखें तथा विजयादशमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।