🔥 TRENDING नीलमम्मा बालग ने बसवण्णा के पंचशील सिद... FSSAI issues notices to 15 sweet manuf... આણંદ જિલ્લા સંકલન બેઠક: કલેક્ટર દ્વારા... ಹರಿಹರದಲ್ಲಿ ಹಿಂದೂ ಜಾಗರಣ ವೇದಿಕೆ,ಎಬಿವಿಪಿ... CM D.K. Shivakumar announces budget gr... बदरवास पुलिस ने 1.40 लाख की तीन चोरी क...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ब्रेक फेल होने के बावजूद 20 यात्रियों को लेकर पटरी पर दौड़ती रही कैंपर गाड़ी, टला बड़ा हादसा

✍️ Reporter: Gave Ram 🗓 17 Oct 2026, 03:35 PM 👁 119
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुछ दिन पहले एक कैंपर गाड़ी के ब्रेक फेल हो जाने के बावजूद 20 यात्रियों को लेकर पटरी पर दौड़ने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।

📢 प्रधान #ग्राम पंचायत #चकुरठा पदम भंडारी ने उठाई #कोटला बस सेवा बहाल #करने की मांग।
पदम भंडारी ने बंजार लोक निर्माण विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC), कुल्लू से आग्रह किया है कि कोटला बस सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को मजबूरी में जोखिम भरे सफर का सामना न करना पड़े।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि बार-बार किस्मत साथ नहीं देती। कुछ दिन पहले एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं। उन्होंने दोनों विभागों से इसे अंतिम निवेदन मानते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
🚨 आखिर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? क्या ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए किसी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा?
🙏 प्रशासन से अपील है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उचित कदम उठाए जाएं और कोटला बस सेवा बहाल की जाए, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान खतरे में न पड़े।
💔 कुछ दिन पहले हादसा टल गया… कल किस्मत साथ देगी, इसकी कोई गारंटी नहीं!
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
मिली जानकारी के अनुसार, चूलीगाड़ नामक स्थान पर स्कूली बच्चों से भरी एक गाड़ी चढ़ाई पर नहीं चढ़ पाई। इसी दौरान ब्रेक न लगने से गाड़ी करीब 200 मीटर तक पीछे की ओर फिसलती चली गई। 😨
ऐसे खौफनाक पल में चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को ढांक की ओर टकरा दिया, जिससे गाड़ी रुक गई और उसमें सवा
स्कूली बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच पाए। 🙏
👇👇👇👇


सोचिए, उन बच्चों के माता-पिता पर क्या बीती होगी, जब उनके जिगर के टुकड़े एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे! 😭💔 आज कई परिवारों की खुशियां उजड़ने से बच गईं।
📲Get App