🔥 ट्रेंडिंग રાજહંસ સોફોનીયા બિલ્ડિંગમાં રમતા બાળકો... राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भोरारा के S... मोहन लाल लोधा बनेगा लावासल ग्राम पंचाय... तिरवा में दहेज हत्या के मामले में ससुर... આદમબાદ ઇસ્કોન બ્રિજ નીચે સ્વીફ્ટ કાર અ... शिवपुरी में लायंस क्लब एवं बीआईएमआर हॉ...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोरंजन

ब्राह्मण संघ शिविर में सजी भव्य भजन संध्या, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

✍️ रिपोर्टर: Lucky bajrangi 🗓 05 अक्टू. 2026, 09:58 AM 👁 49
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हाथरस। 115वें लखी मेले के अवसर पर ब्राह्मण संघ शिविर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा शिविर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते और भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा अध्यक्ष योगा पंडित जी, ब्राह्मण संघ शिविर के सह-संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अमन गौतम जी, संयोजक चंद्रमोहन शर्मा जी एवं संयोजक उदित बोहरा जी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा जी ने समाजहित एवं सामाजिक एकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आपसी भाईचारे, सहयोग और समाज को एकजुट रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भजन संध्या के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ भाईचारे, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए आयोजन की सराहना की। पूरे शिविर में देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
📲Get App