स्थानीय
बनारस स्टेशन पर 5–14 वर्ष के बच्चों के लिए नया गेमिंग ज़ोन खुला
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने बनारस स्टेशन पर 5 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए नया गेमिंग ज़ोन और मनोरंजन केंद्र खोला, जिसमें एयरोप्लेन झूला, टॉय ट्रेन, मिकी माउस और ट्रैम्पोलिन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
25 नवम्बर 2026 को बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-08 के सर्कुलेटिंग एरिया में Gaming Zone cum Passenger Entertainment Centre का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन की उपस्थिति में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस गेमिंग जोन में 05 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए एयरोप्लेन झूला, टॉय ट्रेन, मिकी माउस एवं ट्रैम्पोलिन जंपिंग जैसी आकर्षक मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही यात्रियों के लिए चाय, कॉफी, नाश्ता, आइसक्रीम, पेयजल एवं अन्य खानपान की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
इस सुविधा के शुरू होने से बनारस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों, विशेषकर बच्चों एवं उनके परिवारों को एक ही परिसर में मनोरंजन, खानपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल का निरंतर प्रयास है कि यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान कर उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुखद एवं यादगार बनाया जा सके।