🔥 ट्रेंडिंग बादशाह और श्रीयां घोषाल ने ‘माहिया’ गा... अंध्र प्रदेश के सीएम ने अरकू वैली कॉफ़... यमुना घाट पर छठ पूजा का तीसरा दिन, पहल... बेंगलुरु के सफ़ेदफ़ील्ड के पास बैंगनी... गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने वसली में जै... केरल के मुख्यमंत्री ने मेकेदतू बांध पर...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*बैनरों पर शुगर, बीपी, बवासीर और दमा तक के उपचार का कर रहे बखान* *सीएमएचओ कार्यालय के पास टेंट में इलाज का दावा, स्वास्थ्य विभाग बेखबर !*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 नव. 2026, 02:20 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बैनरों पर शुगर, बीपी, बवासीर और दमा तक के उपचार का कर रहे बखान*
*सीएमएचओ कार्यालय के पास टेंट में इलाज का दावा, स्वास्थ्य विभाग बेखबर !*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल शहर में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महज एक मिनट की दूरी पर सड़क किनारे टेंट लगाकर हिमालय आयुर्वेदिक दवाखाना के नाम से एक व्यक्ति विभिन्न बीमारियों के उपचार का दावा कर रहा है। यहां दवाइयां भी दी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के इतने नजदीक यह गतिविधि संचालित होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति की योग्यता और उपचार संबंधी दावों की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
*बैनरों पर गंभीर बीमारियों के उपचार का दावा*
मौके पर लगाए गए बड़े-बड़े बैनरों पर पेट संबंधी रोग, बवासीर, शुगर, बीपी, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, दमा और गठिया सहित कई बीमारियों के उपचार का दावा किया गया है। बैनरों पर संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी अंकित है। ऐसे में सवाल उठता है कि संबंधित व्यक्ति के पास इन बीमारियों का उपचार करने की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और वैध पंजीकरण है या नहीं। साथ ही दी जा रही दवाइयों की गुणवत्ता और उनकी वैधता की जांच भी जरूरी है।
*बिना योग्यता उपचार से मरीजों की सेहत पर खतरा :*
विशेषज्ञों के अनुसार बिना उचित चिकित्सकीय जांच और प्रमाणित योग्यता के उपचार लेना मरीजों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। गलत दवा या बीमारी की सही पहचान नहीं होने से मरीज की स्थिति बिगड़ सकती है।विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोग बड़े-बड़े दावों के झांसे में आकर उपचार कराने लगते हैं। ऐसे में लोगों को उपचार से पहले चिकित्सक की योग्यता और पंजीकरण की पुष्टि करनी चाहिए।
*कार्यालय के नजदीक गतिविधि*
सीएमएचओ कार्यालय से इतनी कम दूरी पर इस तरह उपचार के दावे किए जाने से विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्या विभाग को इस गतिविधि की जानकारी है? क्या संबंधित व्यक्ति के दस्तावेजों और दवाइयों की जांच की गई है? इन सवालों का जवाब सामने आना बाकी है।
*जांच कर कार्रवाई की मांग*
जागरूक नागरिकों ने जिला कलक्टर और सीएमएचओ से मौके पर टीम भेजकर संबंधित व्यक्ति की शैक्षणिक योग्यता, पंजीकरण, दवाइयों और उपचार संबंधी दावों की जांच कराने की मांग की है। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो।
📲Get App