Local
बलिया: सहकारिता के जनक नरेंद्र बहादुर सिंह की जन्मशताब्दी पर बीरेंद्र पाठक ने किया नमन
बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता के जनक श्रद्धेय नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बलदाऊ जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता बीरेंद्र कुमार पाठक ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता के जनक श्रद्धेय नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बलदाऊ जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में मनियर इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय बीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ टून जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धेय नरेंद्र बहादुर सिंह जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि श्रद्धेय नरेंद्र बहादुर सिंह जी का जीवन, उनके विचार और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
पाठक ने आगे कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सहकारिता के माध्यम से समाज के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।