Politics
बलिया परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ 23 साल पुराने मामले में फिर जारी गिरफ्तारी वारंट
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री और बलिया विधायक दयाशंकर सिंह के खिलाफ 23 साल पुराने मामले में अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और बलिया सदर विधायक दयाशंकर सिंह की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब 23 साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला सदर कोतवाली में तत्कालीन कोतवाल सर्वजीत शाही के साथ कथित गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट की कोशिश से जुड़ा है।
गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पांडे की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान भाजपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू अदालत में उपस्थित हुए और अपनी जमानत कराई, जिसके आधार पर अदालत ने उनकी गैरहाजिरी माफ कर दी। वहीं, सह अभियुक्त एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अदालत में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ पुनः गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 4 दिसंबर 2003 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह घटना सदर कोतवाली परिसर में हुई थी। आरोप है कि रविशंकर सिंह और दयाशंकर सिंह करीब 20 समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे, जहां एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर तत्कालीन एसएचओ सर्वजीत शाही के साथ विवाद हुआ। अभियोजन का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और तत्कालीन कोतवाल के साथ गाली-गलौज करते हुए उनका कॉलर भी पकड़ लिया गया था।
अदालत ने वारंट की तामील सदर कोतवाल के माध्यम से कराने के साथ ही जमानतदारों के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है। मंत्री की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस गिरफ्तारी वारंट की तामील को लेकर आगे क्या कार्रवाई करती है।