🔥 TRENDING Three Detained After Police Firing in... Odisha Revenue Officer Arrested for Br... Spinner's 6/22 Haul Stuns Andhra Prade... Nanhi Kali to Aid Girl Injured in Chai... Andhra Pradesh Law Colleges Offer Vaca... Gujarat Toolroom Ltd Shares Hit 52‑Wee...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बलिया में छात्र की करंट से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, जेई निलंबित; तीन शिक्षक गिरफ्तार

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 06 Nov 2026, 06:32 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अरशद कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा था। आरोप है कि उसे मध्याह्न भोजन के लिए लौकी तोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय की छत पर भेजा गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों को बंधक बना लिया था। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर स्थिति सामान्य हुई।

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र अरशद अहमद (11) की मौत के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। विद्युत विभाग ने प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर फेफना विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) रामनारायण यादव को निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में नामजद तीन शिक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि, जेई की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अरशद कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा था। आरोप है कि उसे मध्याह्न भोजन के लिए लौकी तोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय की छत पर भेजा गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों को बंधक बना लिया था। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर स्थिति सामान्य हुई।

मृतक के भाई सलमान की तहरीर पर पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर, सहायक अध्यापक अनिल कुमार, शिक्षामित्र दीपचंद्र राम और बिजली विभाग के जेई रामनारायण यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता इं. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद जेई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

मामले में पुलिस और विद्युत विभाग की जांच एवं आगे की कार्रवाई जारी है।

#Ballia #BalliaNews #Garwar #UttarPradesh #NEED24NEWS
📲Get App