🔥 TRENDING अवकाश प्राप्त एएनएम लक्ष्मी देवी को प्... बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा करेंगे ददरी... शहडोल जिले के बेलहा गांव के स्कूल में... Assam CM Praises Uttarakhand’s Timeles... HM Shah Sends Foundation Day Wishes to... Delhi's Air Quality Index Drops from 1...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की संवेदनशीलता और मानवीय पहल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 09 Nov 2026, 03:03 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फरियादी की स्थिति को गंभीरता से महसूस करते हुए डीएम ने बिना देर किए अपनी जेब से पैसे निकालकर उसे आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी की इस पहल को देखकर जनसुनवाई में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी आगे आकर अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया।

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की संवेदनशीलता और मानवीय पहल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे एक दिव्यांग फरियादी की आर्थिक स्थिति और उसकी परेशानी को देखकर जिलाधिकारी ने तत्काल मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया।
फरियादी की स्थिति को गंभीरता से महसूस करते हुए डीएम ने बिना देर किए अपनी जेब से पैसे निकालकर उसे आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी की इस पहल को देखकर जनसुनवाई में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी आगे आकर अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया।
इस दौरान अधिकारियों ने भी मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिव्यांग फरियादी की मदद की। जनसुनवाई में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ मानवीय संवेदनाओं की यह तस्वीर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग सराह रहे हैं। यह घटना संदेश देती है कि एक अधिकारी की जिम्मेदारी केवल समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की पीड़ा को समझकर यथासंभव मदद के लिए आगे आना भी है।
#dmballia #gyanendrasingh#NEED24NEWS
📲Get App