🔥 TRENDING बीकानेर: पांचू थाना क्षेत्र में एटीएम... ਇਸ SUV ਨੂੰ ਟੁੱਟ ਕੇ ਪੈ ਗਏ ਲੋਕ! ਵਿਕ ਗਈਆਂ... Bhopal: 12‑Year‑Old Girl Murdered in B... Congress questions 4.27 crore 'Aashirv... वाराणसी: रोहनियां पुलिस ने 5.1 किलो चा... MP CM Mohan Yadav Announces Chambal In...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

बलिया: बांसडीह विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार पाठक ने पिंडहरा में किया जनसंवाद

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 16 Oct 2026, 11:03 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ टून जी पाठक ने ग्राम पिंडहरा में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा प्रत्याशी और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ टून जी पाठक ने ग्राम पिंडहरा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना।

जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी बातों को समझना और उनकी आवाज़ को प्राथमिकता देना है। वीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि जनसेवा के इस संकल्प के साथ वे क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया।

उन्होंने इस अवसर पर जनता से जुड़ाव और जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया।
📲Get App