Crime
बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का माल नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुलंदशहर के कुचेसर किला स्थित एक किराए के मकान में चल रही नकली क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर लाखों रुपये के माल को नष्ट कराया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव कुचेसर किला स्थित एक किराए के मकान में चल रहे नकली क्रीम बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से 35 टीन सोयाबीन, 14 टीन रिफाइंड, 30 किलो दही और 30 किलो फ्रेश क्रीम बरामद की गई।
अधिकारियों ने बरामद क्रीम के दो नमूने, सोयाबीन का एक नमूना और दही का एक नमूना जांच के लिए भेजा है। वहीं, मौके से मिले करीब 600 किलोग्राम तैयार माल, जिसका मूल्य लगभग एक लाख साठ हजार रुपये आंका गया है, को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।
इस अवैध कारोबार को राहुल कुमार पुत्र रोहताश निवासी ग्राम उदयपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ द्वारा संचालित किया जा रहा था। विभाग की टीम ने करीब एक लाख चौबीस हजार रुपये के माल को सीज भी किया है।