🔥 TRENDING Rashami Desai Opens Up About 4-Year Hi... Rajinikanth's Jailer 2 Surpasses Rs 50... Rajinikanth’s Jailer 2 Nets ₹50 Crore... Rajinikanth's Jailer 2 Opens with ₹56 ... India, US Finalise First Phase of Trad... Haryana procures 15.52 lakh tonnes of...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बुलंदशहर: जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 216 लीटर संदिग्ध फैट सीज

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 Oct 2026, 03:13 AM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुलंदशहर के मिर्जापुर-शिकारपुर रोड स्थित जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर 216 लीटर संदिग्ध एडिबल फैट और कुकिंग मीडियम का स्टॉक सीज किया है।

बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर-शिकारपुर रोड पर स्थित जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा मारा है। इस दौरान विभाग की टीम ने 216 लीटर संदिग्ध एडिबल फैट और कुकिंग मीडियम का स्टॉक सीज किया है।

विभाग ने मौके पर कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड के तीन नमूने जांच के लिए भरे हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एडिबल फैट को वेजिटेबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण से तैयार किया जा रहा था। विभाग ने मौके पर तैयार किए जा रहे उत्पादों के स्टॉक को भी सीज कर दिया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
📲Get App