यात्रा
बलौदाबाजार-सुहेला मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के ओवरलोड वाहनों से जनता परेशान, उठ रही कार्रवाई की मांग
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
बलौदाबाजार से सुहेला मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के ओवरलोड वाहनों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सुहेला से बलौदाबाजार मार्ग पर चलने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के ओवरलोड वाहनों के लगातार परिचालन से आम जनता को रोज भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इन ओवरलोड वाहनों के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि सड़क पर दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। सीमेंट फैक्ट्री के इन भारी वाहनों के कारण धूल और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोग बेहद परेशान हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र की जनता में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि आखिर कब इस गंभीर समस्या पर ध्यान दिया जाएगा और इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।