🔥 TRENDING इनवाटर बैटरी की वापसी प्रक्रिया शुरू,... थाना जैथरा ने जानलेवा हमले के दो आरोपी... ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਆਗੂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ, 3... Amit Shah Announces Rs 632 Crore DBT R... Chhattisgarh Declared Naxal-Free by Ho... Gurudaspur Records 100 Parali Burning...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बालूमाथ के ग्राम बालू में सतचंडी मेला को लेकर ग्रामीणों की बैठक, 20-21 नवंबर को होगा आयोजन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 03 Nov 2026, 08:40 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बालूमाथ प्रखंड के ग्राम बालू में रविवार को ग्रामीणों की बैठक में इस वर्ष भी सतचंडी पूजा सह जतरा मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेले की सफलता के लिए 25 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

बालूमाथ प्रखंड के ग्राम बालू में रविवार को ग्रामीणों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतचंडी पूजा सह जतरा मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मेले को सुचारु रूप से संचालित करने की तैयारियां करने का था।

सतचंडी पूजा को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया। समिति में रंगलाल उरांव को अध्यक्ष, बाबूलाल भगत और धनलाल उरांव को उपाध्यक्ष, कर्मदेव भगत को सचिव, माधो सिंह को उप सचिव, सूबेदार उरांव को कोषाध्यक्ष और मुकेश भगत को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा केदार सिंह, मनराज पाहन, महेंद्र गंझू, लालजी उरांव, कुलेश्वर सिंह, लालदेव गंझू, राकेश सिंह, सुका भगत, रामकुमार उरांव, बलराम साहू, सूरज साहू, मंगलदेव उरांव, मोहनदयाल साहू, इन्द्रदेव भगत, देवनन्दन यादव और भुनेश्वर उरांव को संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। समिति के सदस्यों में चांदो देवी, पुष्पा देवी, रवींद्र उरांव, श्याम देव उरांव और सुनील उरांव को चुना गया।

मौके पर जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष रंगलाल उरांव ने बताया कि हर वर्ष की भांति ग्राम बालू में सतचंडी पूजा सह दो दिन का जतरा मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ती है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को सतचंडी पूजा व जतरा और 21 नवंबर को गुदड़ी जतरा के साथ-साथ नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
📲Get App