🔥 TRENDING साबला ब्लॉक में बीएपी प्रत्याशी देवीला... भोर तालुक्यात दोन अल्पवयीन चुलत भावांक... Congress Punjab chief Pargat Singh say... Woman Killed, Husband Injured in Truck... Husband Assaults Wife in Public Over D... Amritsar Authorities Monitor Voting Ce...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालाहेड़ी पुलिस की कार्रवाई: न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट में दो वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 07:38 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बालाहेड़ी पुलिस की कार्रवाई: न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट में दो वारंटी गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वृत्ताधिकारी महवा अनुपसिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी सत्यनारायण पूनिया के नेतृत्व में बालाहेड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई का विवरण

पुलिस थाना बालाहेड़ी की गठित टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को थाना स्तर पर सटीक आसूचना एवं कड़ी मेहनत के आधार पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान की पालना में कार्रवाई की। इस दौरान न्यायालय के आमदा गिरफ्तारी वारंट में महेंद्र सिंह एवं सीताराम को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

1. महेंद्र सिंह पुत्र हिमत, उम्र 30 वर्ष, निवासी खोंचपुरी, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।
2. सीताराम पुत्र लटूरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी खोंचपुरी, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।

पुलिस टीम का विवरण

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सत्यनारायण पूनिया, जगपाल सिंह सउनि, भूपेंद्र हेड कांस्टेबल नंबर 129, मनीष कांस्टेबल नंबर 1118, धर्मसिंह कांस्टेबल नंबर 1053 तथा मुकेश कुमार कांस्टेबल एवं चालक नंबर 245 थाना बालाहेड़ी की टीम शामिल रही।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App