कृषि
बालाघाट में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए गोदामों और मिलिंग के निर्देश
बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में हुई। अधिकारियों को गोदामों के चिन्हांकन, बारदानों की व्यवस्था और राइस मिलर्स से अनुबंध करने के निर्देश दिए गए।
बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में की गई। इस बैठक में उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था, धान के परिवहन, गोदामों एवं ओपन कैप में भंडारण तथा कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यकता के अनुसार गोदामों का चिन्हांकन समय पर किया जाए। उन्होंने किसानों से खरीदे जाने वाले धान की कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स से शीघ्र अनुबंध करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे राइस मिलर्स उपार्जन केंद्रों से सीधे धान का उठाव कर मिलिंग कर सकें, और उन्हें उनकी मिलिंग क्षमता के अनुसार ही धान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने तनावमुक्त खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए धान खरीदी से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने का आदेश दिया, ताकि उपार्जन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कस्टम मिलिंग के संबंध में राइस मिलर्स के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन, कृषि उपसंचालक श्री फूलसिंह मालवीय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री अभिनव सिंह बघेल, वेयरहाउस के जिला प्रबंधक श्री पटले, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी तथा उपार्जन समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।