🔥 TRENDING Over 4,000 Army Personnel to Showcase... MP Police Parade Preparations Halt Awa... O.M. Operation Mole Continues Box Offi... Angry Bihar Consumer Attacks JE After... Bigg Boss Malayalam: Patharamattu's Sm... Scene Continues Box Office Dominance o...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बाल विवाह रोकने, तंबाकू छोड़न े की पुलिसकर्मियो ं ने शपथ ली

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 28 Nov 2026, 09:31 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली | बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन और तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता को लेकर शुक्रवार को करौली पुलिस ने दोहरी पहल की। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे ं पदस्थापित अधिकारियों और कर्मचारियों को बाल विवाह रोकथाम, तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियो ं ने दोनों बुराइयो ं के खिलाफ खुद जागरूक रहने का संकल्प लिया। अपने कार्यक्षेत्र मे ं आमजन को जागरूक करने की शपथ ली।

एसपी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य पर बुरा असर डालता है। इस े खत्म करने मे ं पुलिस के साथ समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। पुलिसकर्मियो ं से कहा कि वे अपने क्षेत्र मे ं बाल विवाह की संभावित घटनाओं पर नजर रखें। जानकारी मिलते ही प्रभावी कार्रवाई मे ं सहयोग करें। पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें।
📲Get App