🔥 TRENDING Meghalaya Police clinch Super Cup bert... Meghalaya DIPR conclave urges quicker... Tripura CM reviews progress of new med... Tripura professor ranks among world’s... Tripura ramps up security for crowded... Durga Puja and Garba Festivities Ramp...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

बाली में पंचायती राज चुनाव हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वकीलों का सहयोग

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 10 Oct 2026, 02:12 AM 👁 25
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने में सहायता प्रदान करने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक टीम कचहरी परिसर में उपलब्ध रहेगी।

बाली: जिला परिषद एवं पंचायत समिति पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने में सहयोग के लिए कचहरी परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बाली के अध्यक्ष यशपाल सिंह शिवतलाव ने दी है।

उन्होंने बताया कि वकील मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट श्री विजय राज जी चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस जन एडवोकेट श्री अमृत जी परिहार और वरिष्ठ कांग्रेस जन एडवोकेट श्री नरेश जी शर्मा आवेदन पत्र भरने में इच्छुक प्रत्याशियों की सहायता करेंगे।

सभी इच्छुक प्रत्याशी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता आवेदन पत्र भरवाने तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कचहरी परिसर में इन अधिवक्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। सभी से आग्रह किया गया है कि समय पर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
📲Get App