🔥 TRENDING Home Minister Amit Shah meets Gorkha l... Congress Leaders Unite in Amritsar, Bo... LPU halts classes for ten days after v... UP Deputy CM Brajesh Pathak urges Punj... 20-year-old dies in head‑on bike colli... Rising Heart Attack Risk Among Bihar Y...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बकायेदार उपभोक्ताओं से डोर-टू-डोर पहुंचकर जमा कराया जा रहा विद्युत बिल
Sarkari Yojana

बकायेदार उपभोक्ताओं से डोर-टू-डोर पहुंचकर जमा कराया जा रहा विद्युत बिल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Aug 2026, 01:14 PM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अवर अभियंता एवं कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर कराया बकाया विद्युत बिल जमा, समय से भुगतान की अपील

उरई। विद्युत वितरण मंडल उरई के अधीन उपकेंद्र जालौन क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवर अभियंता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बकाया विद्युत बिल जमा कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल जमा करने तथा बकाया न रखने की अपील की जा रही है। विभाग का उद्देश्य राजस्व वसूली में तेजी लाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को नियमित रूप से विद्युत बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान बकाया बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं से मौके पर ही बिल जमा कराया जा रहा है। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया विद्युत बिल समय से जमा कर दें।
📲Get App