🔥 TRENDING LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump... Day 3 Box‑Office Surge for ‘Vvaan’ Sta...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बकाया विद्युत बिल वसूली के लिए डोर-टू-डोर अभियान, उपभोक्ताओं से कराया जा रहा भुगतान
Local

बकाया विद्युत बिल वसूली के लिए डोर-टू-डोर अभियान, उपभोक्ताओं से कराया जा रहा भुगतान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Aug 2026, 01:22 PM 👁 89
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उपकेंद्र एट से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों ने चलाया विशेष वसूली अभियान, समय से बिल जमा करने की अपील

उरई। विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत वितरण मंडल उरई के अधीन उपकेंद्र एट से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों की टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को उनके बकाया विद्युत बिलों की जानकारी देते हुए समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही मौके पर बकाया विद्युत बिलों का भुगतान भी कराया जा रहा है। विद्युत विभाग के इस डोर-टू-डोर अभियान का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को नियमित रूप से विद्युत बिल जमा करने के प्रति जागरूक करना है। विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने विद्युत बिल का समय से भुगतान करें, जिससे विद्युत सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
📲Get App