🔥 ट्रेंडिंग 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... चिराग पाशवान ने बिहार में बढ़ते बलात्क... दिलिप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में 688 क...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बैकाटपुर में सहयोग शिविर का आयोजन: सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में बीडीओ और सीओ ने सुनीं समस्याएं
स्थानीय

बैकाटपुर में सहयोग शिविर का आयोजन: सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में बीडीओ और सीओ ने सुनीं समस्याएं

✍️ रिपोर्टर: shubham nath 🗓 18 अग. 2026, 01:44 PM 👁 61
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर गांव में एक दिवसीय विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड प्रशासन के तमाम प्रमुख अधिकारी और कर्मी एक साथ मौजूद रहे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को अपनी समस्याएं और प्रशासनिक कार्य सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।
​शिविर के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पूजा कुमारी, अंचलाधिकारी (सीओ) रविन्द्र कुमार, चौपाल पंचायत पदाधिकारी इंदु बाला तथा राजाराम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अलावा ब्लॉक के अन्य सभी सदस्य एवं विभागीय कर्मचारी भी इस आयोजन में शामिल हुए।
​शिविर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व, राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना और स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन सौंपे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निष्पादन किया तथा शेष आवेदनों को समयबद्ध सीमा में हल करने का आश्वासन दिया। बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शिता के साथ आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
​अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने भी भूमि से संबंधित विवादों और दाखिल-खारिज के मामलों का त्वरित निस्तारण करने का भरोसा जताया। स्थानीय लोगों ने इस प्रशासनिक पहल की काफी सराहना की।
📲Get App