🔥 TRENDING कलवा तालाब में पारेदिप गुलाब विश्वकर्म... SP and Congress commence seat‑sharing... Uttar Pradesh Police Officer and Retir... BJP Eyes Mathura as Key to 2027 Uttar... St Agnes College Cadet Mohan Conquers... Sikkim Riders Meet 2026 kicks off in D...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बक्सर जिला के बेरी गांव में मामूली विवादeपरिवार खूनी संघर्ष

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 11 Nov 2026, 01:00 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बक्सर जिला इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बेरी गांव में मामूली विवादeपरिवार हुआ खुनी संघर्ष तीन भाई हुए घायल

बक्सर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बक्सर के बैरी में गोलियों की बौछार! महिलाओं ने भी थामी पिस्टल, 3 भाई लहूलुहान*

*बक्सर:* इटाढ़ी थाना के बैरी गांव में मंगलवार शाम पानी बहाने केa मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। देखते ही देखते करीब 100 राउंड फायरिंग होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें तीन भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सदर अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि पवन तिवारी अपने मवेशी को चारा खिलाने जा रहे थे, तभी पाटीदार पक्ष से पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पहले से चली आ रही जमीनी रंजिश के कारण मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

घायल बुल्लू तिवारी का आरोप है कि जयप्रकाश तिवारी, मनीष तिवारी, चुन्नू तिवारी, श्रीमन नारायण तिवारी और श्याम नारायण तिवारी ने एक साथ फायरिंग शुरू कर दी। पवन तिवारी को कमर में गोली लगी और वह गिर पड़े। उन्हें बचाने आए भाई बृजमोहन तिवारी के पैर में और बुल्लू तिवारी के पेट में गोली लग गई।

*महिलाओं पर फायरिंग का आरोप से सनसनी*

घायलों ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि हमले में सीता देवी और जानकी देवी भी पिस्टल लेकर फायरिंग कर रही थीं, जबकि श्याम सुंदर तिवारी ललकार कर उकसा रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।

सूचना पर एसडीपीओ गौरव पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात 12 बजे तक गांव में ही कैंप कर जांच की। पुलिस ने बताया कि मामला पाटीदारों की आपसी रंजिश का है और नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।

बाईट गौरव पांडे सदर डीएसपी बक्सर
बाईट पीड़ित पक्ष
📲Get App