🔥 TRENDING Chitkara University Suspends Classes U... Punjab CM Orders Strict Action Over Al... BJP Leader Ravneet Bittu Criticises AA... Knife attack on e‑rickshaw driver in B... CJI says Mumbai police refused Oct 2 p... CJP detainees in Assam claim 24‑hour f...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम पुलिस ने असपुरा लख पर चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान; संदिग्धों की हुई कड़ाई से तलाशी
Local

बिक्रम पुलिस ने असपुरा लख पर चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान; संदिग्धों की हुई कड़ाई से तलाशी

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 07 Aug 2026, 08:34 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई; बिना कागजात और हेलमेट चलने वालों में मचा हड़कंप

पटना जिले के बिक्रम थाना अंतर्गत असपुरा लख पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर एक विशेष और सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई अपर थाना अध्यक्ष बरुण कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल द्वारा मुस्तैदी के साथ की गई। इस औचक चेकिंग अभियान से सड़क से गुजरने वाले नियम कानून तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। चेकिंग के दौरान असपुरा लख से गुजरने वाले सभी दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई। विशेष रूप से संदिग्ध दिखने वाले वाहनों की डिक्की और चालकों की कड़ाई से जांच की गई ताकि अवैध हथियारों, मादक पदार्थों या शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

अपर थाना अध्यक्ष बरुण कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के ओनरशिप पेपर, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और ट्रिपल लोडिंग करने वाले युवकों को कड़ी फटकार लगाई गई और नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
📲Get App