🔥 TRENDING પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... Dengue Cases Rise as Experts Warn Papa... FIR Filed Against 15 Farmers for Block...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: पट खुलते ही शुरू हुआ 8 दिवसीय भव्य मेला

बिक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: पट खुलते ही शुरू हुआ 8 दिवसीय भव्य मेला

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 04 Sep 2026, 09:32 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवयुवक संघ और महावीर सेवा समिति द्वारा स्थापित की गई भगवान कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा, भक्ति के रंग में डूबा पूरा बाजार

पटना जिले के ऐतिहासिक नगरी बिक्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर श्रद्धा और उल्लास का अनूठा माहौल देखा जा रहा है। इस विशेष मौके पर बिक्रम नगर अध्यक्ष मनिता देवी ने संयुक्त रूप से बिक्रम थाना प्रांगण स्थित ब्रह्मस्थान और शहीद चौक के पास बजरंगबली मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण की भव्य प्रतिमा के पट का अनावरण विधि-विधान के साथ किया। इसके साथ ही बिक्रम बाजार में आठ दिनों तक चलने वाले प्रसिद्ध जन्माष्टमी महोत्सव और मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

हर साल की तरह इस बार भी भव्य आयोजन

स्थानीय नवयुवक संघ और महावीर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति के सदस्यों की कड़ी मेहनत के बाद भगवान श्री कृष्ण की एक बेहद भव्य और सजीव मूर्ति स्थापित की गई है। पट खुलते ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। चारों तरफ गूंजते भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।


8 दिनों तक गुलजार रहेगा बिक्रम बाजार

इस जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे बिक्रम बाजार क्षेत्र में 8 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया है। मेले को लेकर स्थानीय दुकानदारों और दूर-दराज से आए व्यापारियों में खासा उत्साह है। खिलौने, मिठाइयों और घरेलू सामानों की दुकानों से पूरा बाजार सज चुका है। इस मेले के कारण अगले आठ दिनों तक पूरा बिक्रम इलाका भगवान श्री कृष्ण के रंग में सराबोर रहेगा और यहां उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है।
📲Get App