🔥 TRENDING Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... MSRTC Bus Crash Near Belapur Flyover I... Two Arrested in Murder of Hindu Trader... Road Agency and Contractor Penalised O... Bus Collides with Truck on EPE, Driver...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम के कोचिंग संस्थान में 150 पौधों का वितरण
Sarkari Yojana

बिक्रम के कोचिंग संस्थान में 150 पौधों का वितरण

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 22 Jul 2026, 10:34 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संरक्षण करने वालों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे ग्रीन विलेज मुहिम के तहत पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत पतुत स्थित सक्सेस विथ क्लासेज कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों के बीच 150 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक सुमित कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित कुमार ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन को सुरक्षित रखना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। ग्रीन विलेज मुहिम का उद्देश्य वृक्षारोपण के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता, जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत का निर्माण करना है।

उन्होंने बताया कि जो लोग लगाए गए पौधों का संरक्षण करेंगे, उन्हें अभियान की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सकें।

कोचिंग संस्थान के संचालक राहुल कुमार ने ग्रीन विलेज मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं आम लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बांकुश कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, अनिकेत कुमार, शिक्षिका अंजलि कुमारी एवं प्रिया कुमारी ने एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही विद्यार्थियों से भी अपील की गई कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं, उसकी नियमित देखभाल करें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
📲Get App