🔥 TRENDING PM Modi extends Diwali greetings after... Gujarat Murder Suspect Stabs Himself,... বাঁশবেড়িয়ে পৌরসভার অন্তর্গত বাসুদেবপ... Azam Khan Says Educating Children Was... सवाईमाधोपुर में एक्यूआई का लेवल 305 पर... सवाईमाधोपुर की 117 ग्राम पंचायतों में...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बोकारो के दुन्दीबाग में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 12 Nov 2026, 11:17 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोकारो के दुन्दीबाग में दो अलग‑अलग चोरी की घटनाओं की जाँच में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

दुन्दीबाग हटिया के रहने वाले राज कुमार रवानी को बीएस सिटी थाना पुलिस ने दबोचा, चोरी का सामान भी बरामद।
बोकारो। बोकारो के दुन्दीबाग इलाके में चोरी की दो घटनाओं का बीएस सिटी थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दुन्दीबाग हटिया निवासी राज कुमार रवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर की अहले सुबह करीब 3 बजे चुनचुन राय के घर में चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से आसमानी नीले रंग का बक्सा, एसबीआई की चेकबुक और शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का बक्सा, चेकबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अलावा पिस्ता, किशमिश, बादाम और काजू के पैकेट भी बरामद किए हैं।
वहीं, इससे पहले 4 नवंबर की रात हरिहर प्रसाद की राशन दुकान में भी चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओं में आरोपी की संलिप्तता का खुलासा करते हुए सामान की बरामदगी का दावा किया है।
छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार गुना, सहायक अवर निरीक्षक राजू महतो और आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे।
📲Get App