🔥 ट्रेंडिंग 🛑All bank open 🛑 பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை. बीरम में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मिथुन राशि का आज का राशिफल: तेज़ कार्य... एलपीयू में छात्र बवाल: रेप अफवाह पर प्... एसओजी अधिकारी की गिरफ्तारी से फरवरी के...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बैंक यूनियनों की 3 दिवसीय हड़ताल, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 सित. 2026, 05:16 PM 👁 28
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बैंक हड़ताल के दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं रहेंगी जारी

नई दिल्ली। बैंक यूनियनों द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को आवश्यक सूचना जारी करते हुए बैंकिंग सेवाओं को लेकर जानकारी साझा की है। बैंक के अनुसार हड़ताल के दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक इन डिजिटल माध्यमों के जरिए आवश्यक बैंकिंग लेन-देन कर सकेंगे। पीएनबी ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल के दौरान संभावित असुविधा से बचने के लिए शाखा से जुड़े अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्य 25 सितंबर 2026 तक ही पूर्ण कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए ग्राहक 18001800 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बैंक ने ग्राहकों से समय रहते आवश्यक बैंकिंग कार्य निपटाने की अपील की है।
📲Get App