बजरी परिवहन प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर | मानटाउन थाना पुलिस ने बजरी परिवहन प्रकरण के फरार आरोपी अमरसिंह पुत्र शंकरलाल मीना निवासी जनकपुर की ढाणी खिलचीपुर को जनकपुर की ढाणी खिलचीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को पुलिस गश्त करते पचीपल्या रैगर बस्ती पहुंच े तो अवैध बजरी से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली आते दिखाई दी। पुलिस वाहन को देख ट्रेक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया।