🔥 ट्रेंडिंग అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... न्यूज़ीलैंड ने दो दिन के लंच पर 317 रन... नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह का भ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बिजली राजस्व वसूली और ऊर्जा खपत की निगरानी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 नव. 2026, 05:15 AM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बैठक में अधिशासी अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।

उरई (जालौन)। 19 नवंबर 2026 को अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंताओं एवं उपखण्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऊर्जा खपत की निगरानी, लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले (लांग अनपेड बकायेदार) तथा नेवरपेड उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बिजली खपत पर प्रभावी निगरानी रखने और बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने तथा कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
📲Get App