🔥 TRENDING Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:... Resident Doctors in Jammu & Kashmir GM... Bus and Scooter Collide in Reasi, Two... Temperatures Rise in J&K as Srinagar M... Delhi Metro extends Magenta Line hours...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, पीड़ित परिवार से मिले भाजपा कार्यकर्ता

✍️ Reporter: Sukumar Mandal 🗓 20 Nov 2026, 09:10 AM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मालकानगिरि: मालाभरम मंडल भारतीय जनता पार्टी की ओर से गत दिवस पशुगुड़ा पंचायत अंतर्गत एमवी-131 गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना से प्रभावित परिवार से मुलाकात की गई।

जानकारी के अनुसार, एमवी-131 निवासी विकास बाछार के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे घर में रखे सभी सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मालाभरम मंडल भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक दिनेश विश्वास तथा विद्युत विभाग के अधिकारी स्वरूप पाणिग्राही से चर्चा कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में बातचीत की गई।

इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष कौशिक हलदर, मंडल सचिव ज्योति हलदर, मंडल महासचिव विजय मंडल, शक्तिकेंद्र प्रमुख श्यामल बेपारी तथा मालाभरम मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार मजूमदार उपस्थित थे। सभी ने पीड़ित परिवार का दुख-दर्द साझा किया तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
📲Get App