🔥 TRENDING 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over... Supreme Court‑Backed Electoral Revisio... Cab Driver Accused of Harassment in Sh...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाइक सवार को रोक कर सोना चांदी के आभूषण लुटे
Crime

बाइक सवार को रोक कर सोना चांदी के आभूषण लुटे

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Sep 2026, 04:02 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना के बायपास थाना क्षेत्र के पैजवा स्थित नेशनल हाईवे के पास बुलेट सवार 5दो बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोक कर उसके साथ से सोने चांदी के आभूषण ले कर फरार हो गए

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना में बदमाशों का नया लूट का तरीका, बाइक सवार को रोककर सोना-चांदी लेकर फरार,
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के पैजावा स्थित नेशनल हाईवे के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने एकएक बाइक सवार को रोक कर बाइक सवार को रोककर शातिर तरीके उसके पास से गुमराह किया और उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित देवी प्रसाद मेहता ने बाईपास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 346/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित आलमगंज थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर कोइरी टोला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को घर से वह अपनी मोटरसाइकिल से गुरु गोविंद सिंह लिंक रोड स्थित शिव कॉलोनी दूसरे घर पर जा रहे थे। इसी दौरान पैजावा नेशनल हाईवे के पास बुलेट सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने पहले मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के बहाने बातचीत शुरू की। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप इतना सोना-चांदी क्यों पहनते हैं, इलाके में लूटपाट होती रहती है। बदमाशों ने आभूषण उतारकर जेब में रखने की सलाह दी। उनकी बातों में आकर देवी प्रसाद मेहता ने आभूषण उतारकर जेब में रख लिए।
इसके बाद बदमाशों ने दोबारा जेब से आभूषण निकालने को कहा और मौका मिलते ही सोने-चांदी के आभूषण अपने कब्जे में लेकर बुलेट से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कांड संख्या 346/2026 दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
📲Get App