🔥 TRENDING बसंतपुर पंचायत भवन में संपन्न हुआ सेवा... Telangana Aims to Regain Momentum in N... Vacant leadership at Telangana health... CM Majhi Announces Vision to Make Odis... Odisha CM Commits Full Support for San... Student Union Elections Commence Acros...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

Big news

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 04 Oct 2026, 01:30 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🔴 BIG BREAKING NEWS | पिंडवाड़ा क्षेत्र
अल्ट्राटेक फैक्ट्री के कार्मिकों ने गेट बंद कर जताया विरोध, लगातार हो रही घटनाओं पर प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
पिंडवाड़ा क्षेत्र में अल्ट्राटेक फैक्ट्री के कार्मिकों द्वारा आज गेट बंद कर विरोध एवं आक्रोश जताया गया। कार्मिकों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन होने वाली घटनाओं से वे परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि कालूराम देवासी पिंडवाड़ा क्षेत्र में मामाजी मंदिर के पास हुई पत्थरबाजी की घटना में घायल हुए। इसके बाद कार्मिकों में आक्रोश देखने को मिला।
कार्मिकों ने प्रशासन को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग रखी है।
मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। कार्मिकों का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर ठोस कदम और स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक गेट बंद रखकर विरोध जारी रहेगा।
⚠️ नोट: घायल होने और घटना से जुड़ी जानकारी स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचना के आधार पर है। आधिकारिक पुष्टि होने पर समाचार को अपडेट किया जा सकता है।
📰 न्यूज़ रिपोर्टर: विजय कुमार
📲Get App