🔥 TRENDING Madhya Pradesh Farmers Receive Over ₹3... MP Police SI Admit Card 2026 Now Avail... DD News Broadcasts Program ‘16’ Across... Suvendu Adhikari Slams CJP, Urges Publ... केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान पर... Bihar BJP Holds Protest March Over All...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Big Breaking 65 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, खरवार गैंग के 8 आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: ashif 🗓 26 Oct 2026, 07:03 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मिर्जापुर जिले में सर्राफा दुकानों और घरों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग के 8 सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया गया है।
एसपी ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गिरोह के सदस्य दिन में शहद या खिलौने बेचने के बहाने रेकी करते थे और रात के अंधेरे में घरों व दुकानों में चोरी करते थे। गिरोह के तार जिला समेत आसपास के जिलों में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े मिले हैं।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि कोतवाली कटरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास डेरा डालकर रहते थे।
दिन में शहद या खिलौने बेचने के बहाने इलाके में घूमते और घरों व सराफा दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के गहने बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों से कटरा, मड़िहान, लालगंज, कोतवाली देहात, राजगढ़, जिगना और संतनगर थाना क्षेत्रों में दर्ज नौ मुकदमों के संबंध में कार्रवाई की गई है।
इनमें घरों और दुकानों में चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी में सफेद धातु की 585 जोड़ी पायल, छह पैजनी, 1316 पीस मीना, 106 बच्चों के चुड़ले, दो अंगूठियां, 24 राखियां, 36 चेन और 17 करधनी शामिल हैं। इसके अलावा पीली धातु की 10 ज्यूतिया, दो चेन, 11 अंगूठियां, एक लॉकेट, तीन ओम, एक झुमका और एक मांगटीका बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी गौतम खरवार 40, प्रेम मांझी 30, प्रेम खरवार 20, राजकुमार खरवार 32, चैम्पियन कुमार 25, बीरेन्द्र कुमार 30, विकास कुमार 33 और आनंद कुमार 25 के रूप में हुई है। सभी बिहार के कैमूर, भोजपुर और रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
📲Get App