🔥 TRENDING CBI Nabs Postal Superintendent in Moti... Salman Khan Reveals Maatrubhumi Is Bas... Godzilla Minus Zero Hits Indian Screen... MECON and EY Partner to Boost Industri... 8:28 pm पर दिनांक 11 11.26 को फॉर्च्य... पोस्ट में लिखे गए सभी विवरणों का संपूर...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भैया दूज पर शाहाबाद में महिला सुरक्षा दल रहा पूरी तरह अलर्ट उप-निरीक्षक कंचन धामा और टीम ने अवांछित रूप से घूम रहे लोगों को दी कड़ी चेतावनी

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 11 Nov 2026, 08:32 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उप निरीक्षक कंचन धाम ने अपनाया कड़ा रुख अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को दी सख्त चेतावनी

भैया दूज पर शाहाबाद में महिला सुरक्षा दल रहा पूरी तरह अलर्ट उप-निरीक्षक कंचन धामा और टीम ने अवांछित रूप से घूम रहे लोगों को दी कड़ी चेतावनी


शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​ भैया दूज के पावन पर्व पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कस्बा शाहाबाद में महिला सुरक्षा दल पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। महिला उप-निरीक्षक कंचन धामा और महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया।
​पुलिस टीम ने कस्बा शाहाबाद के प्रमुख स्थानों—बिलारी बस स्टैंड, बिलारी तिराहा, सराफा बाजार, बजरंग चौक और बंगाली तिराहा—पर लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान तिराहों और बाजारों में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध लोगों को रोककर कड़ी चेतावनी दी गई।
​उप-निरीक्षक कंचन धामा की सख्त चेतावनी
अभियान के दौरान महिला उप-निरीक्षक कंचन धामा ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना वजह घूम रहे लोगों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "शाहाबाद क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुस्साहस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
​सुरक्षा व अपराधों के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक
सुरक्षा दल ने पर्व के अवसर पर खरीदारी और आवाजाही कर रही महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल व टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाव के प्रति विस्तृत रूप से ब्रीफ किया। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने सामान, पर्स व गहनों की सुरक्षा रखने तथा चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के उपयोगी टिप्स दिए।
​इस दौरान महिला सुरक्षा दल में उप-निरीक्षक कंचन धामा, महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। त्योहार के दिन महिला पुलिस की इस सक्रियता और कड़े रुख की स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने जमकर सराहना की।
📲Get App