🔥 TRENDING साधना हॉस्पिटल में 26 वर्षीय पत्नी की... Ramayana completes 7 days at box offic... Pradyot Calls for Apology from Tafajja... Tripura Reviews Progress of Integrated... Amir Shokeen placed in three-day polic... MLA Chander Shekhar Commends CM Sukhu'...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भैया दूज पर शाहाबाद में महिला सुरक्षा दल मुस्तैद: उप-निरीक्षक कंचन धामा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा दल ने चलाया सघन गश्त अभियान, अवांछित तत्वों को दी चेतावनी

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 11 Nov 2026, 09:41 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला उप निरीक्षक कंचन धाम ने अपनाया कर रख बेवजह बाजार में घूम रहे मनचलों को दी सख्त चेतावनी

भैया दूज पर शाहाबाद में महिला सुरक्षा दल मुस्तैद: उप-निरीक्षक कंचन धामा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा दल ने चलाया सघन गश्त अभियान, अवांछित तत्वों को दी चेतावनी

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

भैया दूज पर्व पर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कस्बे में महिला सुरक्षा दल पूरी तरह मुस्तैद रहा। महिला उप-निरीक्षक कंचन धामा व कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख क्षेत्रों में सघन गश्त की।
​पुलिस टीम ने बिलारी बस स्टैंड, बिलारी तिराहा, सराफा बाजार, बजरंग चौक और बंगाली तिराहा पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान बिना वजह घूम रहे लोगों को कड़ी हिदायत दी गई।
​उप-निरीक्षक कंचन धामा ने सख्त लहजे में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​वहीं, पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें चेन स्नैचिंग, सामान की सुरक्षा और अपराधों के प्रति जागरूक भी किया। महिला उप निरीक्षक कंचन धाम कि इस सराहनीय कार्य की नगर शाहबाद में हर तरफ सराहना हो रही है इस दौरान महिला उप निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा
📲Get App