🔥 ट्रेंडिंग सुरेश रैना ने नवरात्रि के प्रथम दिन का... हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश रंजि ट्रॉफी... बिहार के गया में पेंसिल के छिलकों से ब... ग्वालियर में तलाक के बाद पूर्व पति पर... बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में... मोरीगांव जिला: मोइबार सीएचसी में डॉक्ट...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

भव्य ऐतिहासिक विदाई समारोह ग्रामीणों की उपस्थिति में

✍️ रिपोर्टर: Jitendra Sharma 🗓 11 अक्टू. 2026, 05:22 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिनी सचिवालय खराड़ी में सरपंच रतन कंवर व सरपंच प्रतिनिधि उमेश सिंह सिणला की ऐतिहासिक विदाई, ढोल-नगाड़ों की गूंज और बैंड-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस

जितेंद्र शर्मा
आनंदपुर कालू ब्यावर

ब्यावर जिले के ग्राम पंचायत खराड़ी में सरपंच रतन कंवर का कार्यकाल पूर्ण होने पर ग्रामवासियों की ओर से भव्य, दिव्य और यादगार विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, बैंड-बाजे की धुन और ग्रामीणों के उत्साह के बीच सरपंच रतन कंवर को रथ पर सवार करवाकर पूरे गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह जुलूस सरपंच के आवास तक पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि गांव की सभी 36 कौम के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों का विदाई देने पहुंचना आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता नजर आया। ग्रामीणों के उत्साह और अपनत्व ने इस आयोजन को विशेष बना दिया ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी ने यह संदेश दिया कि गांव की असली ताकत उसकी एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव में निहित है समारोह में सरपंच रतन कंवर, उपसरपंच प्रियंका देवासी, समस्त वार्ड पंचगण, सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट उम्मेद सिंह सिणला तथा ग्राम पंचायत खराड़ी के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
📲Get App