Crime
भिवाड़ी में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर पहाड़ी पर भागा तो फिसलकर टूटी टांग!

भिवाड़ी, अलवर | राजस्थान
भिवाड़ी में लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जब्बार को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी पहाड़ी और पथरीले रास्ते की ओर भागने लगा, लेकिन भागते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
20 जुलाई को की थी लूट की वारदात
आरोप है कि 20 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे यजाकी इंडिया लिमिटेड के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे हरियाणा निवासी हरेन्द्र यादव पर जब्बार और उसके दो साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फरारी काट रहा था। मामले में उसके दो साथी राजू उर्फ राजदीप और मोनी उर्फ मोहनसिंह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की घेराबंदी से नहीं बच पाया फरार आरोपी!