भंवरी देवी हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, लोहावट SHO हरी सिंह का पाली तबादला, फलोदी में प्रशासनिक फेरबदल
Watch on:
▶️ YouTube
SIT रिपोर्ट के बाद जोधपुर रेंज IG सत्येंद्र सिंह का आदेश, मूल सिंह भाटी को फलोदी में नई पोस्टिंग
फलोदी, 7 सितंबर - राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड की जांच के बीच फलोदी जिले से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है।
जोधपुर रेंज IG सत्येंद्र सिंह के आदेश के अनुसार लोहावट थाना प्रभारी हरी सिंह का तबादला कर पाली जिले में लगा दिया गया है।
एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के दौरान लापरवाही और अन्य बिंदुओं को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
इसके साथ ही मूल सिंह भाटी और वंशीलाल को फलोदी जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि भंवरी देवी हत्याकांड हाल के दिनों में फलोदी जिले का सबसे चर्चित मामला रहा है, जिसकी जांच SIT कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया तबादला है, लेकिन समय को देखते हुए इसे बड़े एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट - NEED24 NEWS, फलोदी