🔥 TRENDING பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை: ஏற்காட்டில் க... Louisiana Court Rules in Favor of Jone... Heavy Rain in Uttar Pradesh Claims 56... Thar SUV crashes into motorcycle on Dw... Virat Kohli's Six-Fueled Century Sets... Health Ministry advises lowest effecti...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भड़कोल गांव में हुआ ग्राम सम्मेलन आयोजित सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

भड़कोल गांव में हुआ ग्राम सम्मेलन आयोजित सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 14 Sep 2026, 08:50 PM 👁 77
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भड़कोल गांव में हुआ ग्राम सम्मेलन आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी अलवर मालाखेड़ा इब्तिदा संस्था द्वारा चलाये जा रहे महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत भड़कोल गांव में ग्राम सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 45 महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त करना रहा।
इब्तिदा संस्था के लोकेशन कोऑर्डिनेटर अजरुद्दीन ने बताया की आजीविका संवर्धन के तहत नई तकनीकों से खेती करने, उन्नत पशुपालन, मुर्गीपालन, महिला उद्यमी एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। ओर संविधान के मौलिक, अधिकार, कर्तव्यों के बारे मे जानकारी दी इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि गांव की महिलाएं अब ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर अपनी समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से अपनी बात रखने लगी हैं। महिलाएं वार्ड सभा एवं ग्राम सभा में भाग लेकर गांव के विकास से जुड़े प्रस्ताव तैयार कराने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा ओर पंचायत साथिन जावत्री, ओर वार्ड पंच रीना आजीविका सखी रजनी ओर इब्तिदा स्टॉफ, सुभाष, रघुनाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
📲Get App