🔥 TRENDING बालाजी मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना करत... Byndoor School Headmaster Suspended Ov... नगर पालिका की नाक के नीच े अतिक्रमण मह... गडचिरोलीत भगवान बिरसा मुंडा यांची १५१... *बैनरों पर शुगर, बीपी, बवासीर और दमा त... Dry Weather Expected Across Haryana To...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहेड़ी में मोबाइल स्कैम की बढ़ती लहर: खाता खाली, बचाव के उपाय क्या?

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 15 Nov 2026, 02:02 PM 👁 30
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहेड़ी में मोबाइल स्कैम के मामलों में वृद्धि, ठग बैंक अधिकारी, पुलिस आदि बनकर OTP और बैंक जानकारी चुराते हैं। सुरक्षित रहने के उपाय और शिकायत के कदम जानें।

बहेड़ी क्षेत्र में मोबाइल स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, जैसे बैंक अधिकारी, पुलिस या KYC बंद होने का डर दिखाकर OTP और बैंक की जानकारी ले ली जाती है। एक बार OTP बता दिया या अनजान लिंक पर क्लिक कर दिया, तो कुछ ही मिनटों में मेहनत की कमाई ठगों के खाते में चली जाती है।

ठग के प्रमुख तरीक़े इस प्रकार हैं:
1. KYC वाला झांसा – मोबाइल पर "आपका बैंक KYC बंद हो गया है, तुरंत लिंक पर क्लिक करें" संदेश आता है, लिंक पर क्लिक करने से फोन ठग के नियंत्रण में आ जाता है।
2. OTP वाला खेल – फोन करके दावा किया जाता है कि बैंक से बोल रहे हैं, कार्ड ब्लॉक हो रहा है, OTP बताइए, OTP देने पर पैसा गायब हो जाता है।
3. QR कोड का जाल – OLX या Facebook पर सामान बेचते समय ठग कहता है कि QR कोड स्कैन करें, असल में स्कैन करने पर पैसा कट जाता है।
4. वीडियो कॉल ब्लैकमेल – अनजान नंबर से वीडियो कॉल आती है, फिर रिकॉर्डिंग करके ब्लैकमेल किया जाता है।
5. फर्जी ऐप – WhatsApp पर PM योजना, बिजली बिल या बैंक ऐप के नाम पर APK फाइल भेजी जाती है, इंस्टॉल करने पर सारा डेटा चोरी हो जाता है।

इनसे बचने के उपाय: OTP, CVV, UPI PIN किसी को भी न बताएं; बैंक कभी ये नहीं मांगता। अनजान लिंक, APK फाइल पर कभी क्लिक न करें। पैसा लेने के लिए कभी PIN डालने की जरूरत नहीं होती। अनजान नंबर की वीडियो कॉल न उठाएं। कोई भी ऐप सिर्फ Play Store से ही डाउनलोड करें।

ठगी हो जाए तो तुरंत ये तीन काम करें: 1) साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें; 2) cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें; 3) अपने बैंक को तुरंत सूचना देकर खाता फ्रीज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।
नीड 24 न्यूज आपसे अपील करता है कि इस खबर को अपने परिवार, गांव-मोहल्ले के हर व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी ठगी का शिकार न हो।

*रिपोर्ट - जीतेश सिंह, नीड 24 न्यूज बहेड़ी
*खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9759347710

---
📲Get App