🔥 ट्रेंडिंग Private Sector Teams Up with NGOs for... बच्चों ने रावण दहन के कार्यक्रम का सफल... Dakshina Kannada, Udupi Districts Gear... Karnataka Youth Scientists Honored wit... आईएएफ के प्रमुख एपी सिंह ने पहली प्रशि... Bangalore Metro Enhances Digital Card...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बहेड़ी में 2026-27 में नौ नई सड़कों का निर्माण, सांसद जितिन प्रसाद ने दी जनता को बड़ी खबर

✍️ रिपोर्टर: Jeetesh Singh 🗓 22 अक्टू. 2026, 02:42 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय सांसद जितिन प्रसाद ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहेड़ी क्षेत्र के नौ गांवों में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

बहेड़ी रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के निर्माण के बाद अब क्षेत्र के लोगों को एक और बड़ी राहत मिलने जा रही है। माननीय सांसद जितिन प्रसाद जी ने बहेड़ी की जनता को नौ नई सड़कों की सौगात देने की घोषणा की है। यह सड़क निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-2027 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।

सांसद जी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नई सड़कों का निर्माण क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया जाएगा। इस परियोजना से ग्रामीणों को यातायात की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा और उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी।

स्वीकृत योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य ग्राम भिलौर, आमडंडा, छितौनिया, विशनपुर गुलड़िया, अलीगंज, चका, याकूवगंज सुकटिया, भूड़ा, बहादुर भरौनी, दीननगर, चराई डांडी गुरभोज, आकलपुर कताईमिल, बनईया, मवईजरैल, रोहनिया, मनकापुर गुलड़िया सुक्खी ,मिर्जापुर रंजीत और हरसूनगला आदि स्थानों पर किया जाएगा।
📲Get App