🔥 TRENDING ਦਿਲਜੀਤ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਈ ਵੱਡੀ... Man Scales Mobile Tower at Midnight in... Rajasthan Woman Who Skipped 9‑to‑5 Job... "ਮੈਂ ਭੀਖ ਨਹੀਂ ਮੰਗ ਰਹੀ..!" ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਦ... Daytime Heat Persists in Jaipur with D... Firing at Durga Puja Fair in Nima, Bih...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहेड़ी में 2026-27 में नौ नई सड़कों का निर्माण, सांसद जितिन प्रसाद ने दी जनता को बड़ी खबर

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 22 Oct 2026, 02:42 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय सांसद जितिन प्रसाद ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहेड़ी क्षेत्र के नौ गांवों में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

बहेड़ी रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के निर्माण के बाद अब क्षेत्र के लोगों को एक और बड़ी राहत मिलने जा रही है। माननीय सांसद जितिन प्रसाद जी ने बहेड़ी की जनता को नौ नई सड़कों की सौगात देने की घोषणा की है। यह सड़क निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-2027 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।

सांसद जी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नई सड़कों का निर्माण क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया जाएगा। इस परियोजना से ग्रामीणों को यातायात की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा और उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी।

स्वीकृत योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य ग्राम भिलौर, आमडंडा, छितौनिया, विशनपुर गुलड़िया, अलीगंज, चका, याकूवगंज सुकटिया, भूड़ा, बहादुर भरौनी, दीननगर, चराई डांडी गुरभोज, आकलपुर कताईमिल, बनईया, मवईजरैल, रोहनिया, मनकापुर गुलड़िया सुक्खी ,मिर्जापुर रंजीत और हरसूनगला आदि स्थानों पर किया जाएगा।
📲Get App