🔥 TRENDING ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਹੇਠ... राकेश प्रताप सिंह को बनाया उत्तर रेलवे... ਰਸਤੇ 'ਤੇ ਬਾਈਕ ਦੀ ਟੱਕਰ ਗਰਿਲ ਨਾਲ, ਲਾਈਵ ਤ... Aizawl Buyers at Risk: No Verification... Mizoram Govt Employees Face 6 Months J... Solar Power Revitalises Remote Clinics...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

बहेड़ी केसर शुगर मिल से किसानों को मिली बड़ी राहत, 11.25 करोड़ रुपये का भुगतान जारी

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 06 Nov 2026, 05:25 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरेली जिले के बहेड़ी में केसर शुगर मिल प्रबंधन ने प्रशासन की सक्रिय निगरानी के बाद किसानों के खातों में 11 करोड़ 25 लाख रुपये का बकाया गन्ना भुगतान किया है।

बहेड़ी में केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसानों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। मिल प्रबंधन के वायदे और जिला प्रशासन की सख्ती के बाद किसानों को 11 करोड़ 25 लाख रुपये का भुगतान मिला है। लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के लिए यह रकम बड़ी राहत है।

इस भुगतान को सुनिश्चित कराने में जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। जिलाधिकारी बरेली, एसडीएम बहेड़ी, एसडीएम नवाबगंज, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बरेली, तहसीलदार बहेड़ी एवं सीओ बहेड़ी के प्रयासों और प्रशासनिक निगरानी के लिए क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस पूरे मामले में किसानों के साथ खड़े रहे सभी किसान संगठनों, युवा संगठनों, अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों का भी विशेष आभार है। भुगतान की मांग को लेकर किसानों की आवाज बुलंद करने और हर स्तर पर सहयोग देने वाले सभी लोगों की एकजुटता ने इस प्रयास को मजबूती दी है।

हालांकि 11 करोड़ 25 लाख रुपये का भुगतान किसानों के लिए राहत जरूर है, लेकिन किसानों का वर्षों से लंबित पूरा गन्ना भुगतान अभी बाकी है। किसानों की मांग है कि केसर शुगर मिल प्रबंधन केवल आश्वासन तक सीमित न रहे, बल्कि शेष बकाया भुगतान की स्पष्ट समयसीमा घोषित करे और जल्द से जल्द किसानों की पूरी मेहनत की कमाई उनके खातों तक पहुंचाए।

किसानों का कहना है कि यह लड़ाई किसी संगठन, राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि किसानों के हक और उनकी मेहनत की कमाई की है। प्रशासन से उम्मीद है कि इसी तरह लगातार निगरानी रखते हुए मिल प्रबंधन से शेष भुगतान भी सुनिश्चित कराया जाएगा। आज की यह राहत एक सकारात्मक कदम है, लेकिन किसानों को उनका पूरा बकाया भुगतान मिलने तक यह प्रयास जारी रहना चाहिए।
📲Get App